{"_id":"5797c0ca4f1c1b687d21f0f7","slug":"accident-amroha-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवारों को रौंदने के बाद पलटी स्कूल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक सवारों को रौंदने के बाद पलटी स्कूल बस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में सीएचसी के निकट हादसे के बाद जुगाड़ वाहन पर टिकी स्कूली बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनौरा हाईवे पर मंगलवार दोपहर तकरीबन पौने तीन बजे एक स्कूली बच्चों को ढो रही बस यमदूत बनकर दौड़ी। अतरपुरा फ्लाईओवर ब्रिज से तेज रफ्तार में आ रही बस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क पार कर रही मां-बेटी को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बेकाबू बस ने डिवाइडर पर खड़े पोल को तोड़ते हुए दो बाइक सवारों को रौंद दिया। दोनों की तत्काल मौत हो गई। इसके बाद बस वहां से गुजर रहे जुगाड़ वाहन पर पलट गई, जुगाड़ चालक कूदकर भाग गया। गनीमत यह रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस रजबपुर के शकूरपुर स्थित कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई भूरा के ग्रीन वे पब्लिक स्कूल (बचपन प्ले स्कूल) की है।
पीले रंग की स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। बस में सवार 30 बच्चों में से अधिकांश गजरौला के गांव मोहरका पट्टी के थे। चौपला से होकर बस जैसे ही अतरपुरा फ्लाईओवर ब्रिज से धनौरा हाईवे पर उतरी। उसी समय बस ने सड़क पार कर रही फरमीदा पत्नी शफीक निवासी मोहल्ला फाजलपुर और उसकी बेटी मुसरीन को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घबराकर बस चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी। इस बीच चालक का बस से पूरी तरह नियंत्रण छूट गया, बस सीएचसी के पास डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें पोल टूटकर आगे जा रहे बाइक सवारों के ऊपर जा गिरा।
बाइक सवार संभल पाते कि बस ने बाइक को बुरी तरह से रौंद दिया और बगल से जा रहे जुगाड़ वाहन पर पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक लहूलुहान हो गए। चपेट में आने से पास में फुटपाथ पर देसी दवा बेच रहा शक्ति पुत्र भंवर सिंह निवासी राजस्थान का भी सिर फट गया। लोग दौड़े तो चालक बस छोड़ कर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्साधिकारी ने बाइक सवार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मां- बेटी को मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले फोन नंबर के जरिये उनकी पहचान दीपक भटनागर (26) पुत्र रामबहादुर भटनागर निवासी शास्त्री नगर (मेरठ) और अमित कुमार (25) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव नगली पतवारी थाना नूरपुर (बिजनौर) के रूप में की है। उधर, बस में फंसे स्कूली बच्चों को पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला और टैंपो आदि से घर भेज दिया।

Trending Videos