{"_id":"6a2b0cc3d2d1a5fa070df46f","slug":"farmer-injured-in-stone-pelting-over-extending-a-balcony-projection-dies-during-treatment-commotion-ensues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-165754-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छज्जा निकालने को लेकर पथराव में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छज्जा निकालने को लेकर पथराव में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुरावली। निर्माणाधीन मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद व पथराव में घायल किसान की उपचार के दौरान पांच दिन बाद मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। शव को सड़क पर ले जाकर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन सीओ पंकज कुमार त्यागी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में जगपाल छह जून को अपना मकान का छज्जा बनवा रहा था। तभी मोहल्ले के बलेश, रामकेश व वेद प्रकाश ने छज्जा निकालने का विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले थे एवं पथराव भी हुआ था। इस दौरान बीच बचाव में आए जगपाल के चचेरे भाई दिनेश(40) के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गया था। घायल को सीएचसी रहरा लेकर पहुंचे थे। जहां से अमरोहा को रेफर कर दिया था। अमरोहा से मेरठ रेफर किया गया था और मेरठ से दिल्ली सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान दिल्ली में दिनेश की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार त्यागी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटी व एक बेटा छोड़ा है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में मारपीट में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है। अब इसमें धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।