सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers surrounded the officials at the sugar mill to protest the scam.

Amroha News: घोटाले के विरोध में किसानों ने चीनी मिल में अधिकारियों को घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the officials at the sugar mill to protest the scam.
विज्ञापन
हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर में हुए घोटाले के संबंध में भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल पहुंचकर अधिकारियों को घेरा और उनसे वार्ता की। कहा कि इस प्रकरण की दोबारा जांच कराई जाए। जो भी दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Trending Videos

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.दिग्विजय सिंह भाटी ने कहा कि चीनी मिल में केवल संविदा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर इतीश्री कर दी गई। जबकि इस घोटाले में अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। संगठन की मांग है कि जिन अधिकारियों ने घोटाले में साथ दिया है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया है। उन्हें पद से हटाया जाए। किसानों के हक के करोड़ों रुपये का गबन किया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। दोषी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन की धाराओं में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। यदि प्रशासन और सरकार द्वारा इस विषय पर त्वरित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह, सोनू सिंह, मंथन सिंह, रूम सिंह मेवाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed