सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fatma begam lost the home seat

सिटिंग सीट पर भी नहीं जीत पाईं फात्मा बेगम

ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 05 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
fatma begam lost the home seat
नेता जी के साथ अख‌िलेश के नए मंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमरोहा। कोशिशों के बाद भी फात्मा बेगम सिटिंग सीट पर चुनावी वैतरणी पार नहीं कर पाईं। पति महमूद अली ने भतीजे परवेज अली के एमएलसी बनने पर खाली हुए जिला पंचायत सदस्य पद पर काबिज होने के लिए पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। इससे पहले भी वह जिपंस का चुनाव हार चुकी हैं। 
Trending Videos


जनपद के वार्ड नंबर 26 से कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली जिला पंचायत सदस्य पद पर काबिज थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्होंने एमएलसी चुनाव लड़ा और विजय हासिल की। इसके बाद उनकी जिपंस की सीट खाली हो गई थी। उप चुनाव में कैबिनेट मंत्री के भाई ने सिटिंग सीट से अपनी पत्नी फात्मा बेगम को चुनाव लड़ाकर खाली सीट पर आसीन होने का निर्णय लिया। जी, जान से पूरे परिवार ने उनको चुनाव लड़ाया, लेकिन वोटरों ने हवा संग अपना रुख कर लिया, जिसकी वजह से उनको शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि अक्टूबर 2015 में प्रदेश भर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें कैबिनेट मंत्री के भाई महमूद अली उर्फ भूरा ने वार्ड नंबर 6 से अपनी पत्नी फात्मा बेगम व वार्ड नंबर 25 से बेटे नवाजिश अली को मैदान में उतारा था, किंतु दोनों ही वार्डों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सिटिंग सीट पर पत्नी को चुनाव लड़ाया, मगर नाकामयाबी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed