{"_id":"6a2b0dbafe8bc559b90448f8","slug":"hussainpur-elevens-magnificent-114-run-victory-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165691-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हुसैनपुर इलेवन की 114 रन से शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हुसैनपुर इलेवन की 114 रन से शानदार जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। जोया के डॉक्टर इमरान क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हुसैनपुर इलेवन ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए इमरान इलेवन को 114 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के दम पर हुसैनपुर इलेवन ने मैच पर शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। मैच में आमिर खान प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज बने और मोहम्मद अयाज को बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुसैनपुर इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 294 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने में सलामी बल्लेबाज अमीर खान की अहम भूमिका रही। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज शरीफ ने भी 19 गेंदों में 47 रन बनाकर रनगति को तेज बनाए रखा। मध्यक्रम में अजमल ने 30 रन का योगदान दिया। जबकि अंतिम ओवरों में तैयब और मोहम्मद अयाज ने इमरान इलेवन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। तैयब ने केवल 23 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोकते हुए 9 चौके और 4 छक्के लगाए।
वहीं मोहम्मद अयाज ने 22 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों की नाबाद साझेदारी ने हुसैनपुर इलेवन को 294 रन के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचा दिया। 295 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमरान इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि मध्यक्रम में वसीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन
कप्तान इमरान ने 30 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा सके। एक समय इमरान इलेवन का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन था लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और लगातार विकेट गंवाती चली गई। पूरी टीम 16.2 ओवर में 180 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में हुसैनपुर इलेवन के लिए अमीर खान ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3.2 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मोहम्मद अयाज ने तीन विकेट, जबकि तैयब ने दो और एमडी अजीम ने एक विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले अमीर खान को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उनकी शानदार पारी और घातक गेंदबाजी ने हुसैनपुर इलेवन की यादगार जीत की नींव रखी।