सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pulse Polio campaign to begin on June 28; 'Booth Day' to be observed on the first day.

Amroha News: 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पहले दिन होगा बूथ डे

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign to begin on June 28; 'Booth Day' to be observed on the first day.
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में 28 जून से पोलियो अभियान शुरु किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। पहले दिन बूथ डे होगा और फिर पांच दिन टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का काम करेंगी। करीब दो लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।

जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 28 जून से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ डे आयोजित होगा, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। यह विशेष अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें बी-टीमों को भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं और ग्राम प्रधानों तथा राशन डीलरों का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फिलहाल पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि पोलियो का केस तो कोई नहीं मिला लेकिन बीमारी से बचाव के लिए हर साल पोलियो का एक राउंड चलाया जाता है। जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाती है। 28 जून को बूथ डे होगा और फिर पांच दिन टीम घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी। इसके बाद बी टीम छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी। विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed