{"_id":"6a2b0b9d1635ca229d0e2744","slug":"pulse-polio-campaign-to-begin-on-june-28-booth-day-to-be-observed-on-the-first-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-165715-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पहले दिन होगा बूथ डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पहले दिन होगा बूथ डे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में 28 जून से पोलियो अभियान शुरु किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। पहले दिन बूथ डे होगा और फिर पांच दिन टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का काम करेंगी। करीब दो लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 28 जून से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ डे आयोजित होगा, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। यह विशेष अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें बी-टीमों को भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं और ग्राम प्रधानों तथा राशन डीलरों का सहयोग भी लिया जाएगा।
जिले में फिलहाल पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि पोलियो का केस तो कोई नहीं मिला लेकिन बीमारी से बचाव के लिए हर साल पोलियो का एक राउंड चलाया जाता है। जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाती है। 28 जून को बूथ डे होगा और फिर पांच दिन टीम घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी। इसके बाद बी टीम छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी। विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।