{"_id":"6a27237f5b360dfde60e4aa8","slug":"ration-dealers-son-threatens-to-kill-advocate-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-165492-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राशन डीलर के बेटे ने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राशन डीलर के बेटे ने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गजरौला। गांव खाईखेड़ा निवासी अधिवक्ता कृपाल सिंह का कहना है कि करीब एक साल पूर्व गांव के एक ग्रामीण ने राशन डीलर के खिलाफ प्रार्थना पत्र लिखवाया था। इस कारण राशन डीलर का बेटा उनसे रंजिश रखने लगा। वह पांच जून की सुबह 9 बजेे कचहरी जाने के लिए अपने दरवाजे पर खड़े थे। इस दौरान राशन डीलर का बेटा जुबैर आया। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र लिखवाता है। धमकी दी कि कहीं उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र देगा तो जान से मार दूंगा। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिगरेट नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव ओसीता जगदेवपुर निवासी देवेंद्र का कहना है कि बीते शनिवार गांव के चंद्रपाल व गुरदयाल उनसे पीने के लिए सिगरेट मांग रहे थे। उन्होंने सिगरेट देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। बचाने आए भाई बंटू के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। दोनों भाइयों को घायल कर दिया। घायलों काे उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस ने देवेेंद्र की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।