{"_id":"6a160c09b395058ed7033200","slug":"the-body-of-the-second-youth-who-drowned-in-the-ganga-was-also-found-the-sdrf-achieved-success-on-the-sixth-day-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164609-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा में डूबे दूसरे युवक का भी शव मिला, छठे दिन एसडीआरएफ को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा में डूबे दूसरे युवक का भी शव मिला, छठे दिन एसडीआरएफ को मिली सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगावां सादात। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूले के पास गंगा में डूबे दूसरे युवक का शव भी मंगलवार को बरामद हो गया। हादसे के छठे दिन एसडीआरएफ की सर्च ऑपरेशन टीम को यह सफलता मिली, जब मैकेनिकल इंजीनियर मोहम्मद फैजान का शव घटनास्थल से करीब 18 किलोमीटर दूर गंगा बैराज के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
कस्बे के मोहल्ला शाह फरीद अटारी वाला निवासी 24 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर मोहम्मद फैजान अली और उनके दोस्त मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय बीटेक छात्र मोहम्मद कैफ बीते बृहस्पतिवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। इसी दौरान लक्ष्मण झूले के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटोग्राफी करते समय कैफ का पैर फिसल गया और वह गंगा में बहने लगा। बताया गया कि कैफ को बचाने के प्रयास में फैजान ने भी बिना सोचे-समझे गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में बह गए। घटना के बाद से एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा था। इससे पहले रविवार को मोहम्मद कैफ का शव बरामद हुआ था, जिसे सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं मंगलवार को फैजान का शव मिलने के बाद परिवार का दर्द और गहरा गया है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
Trending Videos