{"_id":"6a160c1723fccb02af0f4e81","slug":"three-people-died-after-an-out-of-control-dumper-crushed-devotees-attending-a-ramayana-recitation-at-a-temple-jpnagar-news-c-15-1-mbd1049-911537-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंदिर पर रामायण पाठ में मौजूद श्रद्धालुओं को बेकाबू डंपर ने कुचला, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंदिर पर रामायण पाठ में मौजूद श्रद्धालुओं को बेकाबू डंपर ने कुचला, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के कोठी खिदमतपुर के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे हनुमान मंदिर में रामायण पाठ के समय परिसर और बाहर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को एक डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में पांच वर्षीय बालक समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। चपेट में आए कई लोग घायल हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। हादसे से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने शव रखकर अमरोहा-कांठ रोड जाम कर दिया। मौके पर दौड़े आला अफसरों को जाम खुलवाने और भीड़ को शांत करने में दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस ने बताया कि डंपर में बजरी भरी थी। मंदिर के पास से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित हुए डंपर ने पहले पेड़ में टक्कर मारी और फिर मंदिर के आगे पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर से टकराकर रुका। चालक डंपर से कूदकर भाग गया, जिससे डंपर बेकाबू होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस हादसे में छावी गांव निवासी परम सिंह (70), नारायणपुर निवासी महिपाल (42) और रजबपुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर पट्टी निवासी आर्यवीर (5) की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम आर्यवीर अपनी ननिहाल छावी गांव आया हुआ था और बड़े मंगल पर हो रहे पाठ में शामिल होने मंदिर पहुंचा था। हादसे में घायल हुए लोगों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
शवों को देखकर उत्तेजित हुए लोगों ने शाम को करीब 6.30 बजे महिपाल का शव अमरोहा-कांठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया। हालात देख कई थानों की पुलिस और जिला मुख्यालय के अफसर वहां पहुंच गए। गुस्साए लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा, भागे डंपर चालक को सजा समेत कई मांगें उठा रहे थे। अफसर बमुश्किल लोगों को समझाकर करीब 8.30 बजे जाम खुलवाने में कामयाब हो सके। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिए। तनाव और उत्तेजना देख क्षेत्र में अब भी पुलिस तैनात है, जबकि कुछ अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
00
उत्तेजना के साथ बढ़ते रहे अफसर
डंपर के रौंदने से तीन की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने से फैली उत्तेजना के कारण अमरोहा देहात थाने के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई। नौगावां सादात सीओ अवधभान भदोरिया, सीओ सिटी अभिषेक यादव, एसडीएम सदर सुनीता भी मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अधिकारियों ने कहा कि डंपर चालक की तलाश के लिए टीमें सक्रिय की गई हैं।
00
बड़े मंगल पर आयोजन में जुटे थे कई गांव के लोग
हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर किया जा रहा था। शाम करीब 5.30 बजे शुरू हुए पाठ में कोठी खिदमतपुर, नारायनपुर, छावी, चाऊपुरा समेत नजदीकी गांवों से आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। इसके चलते मंदिर के बाहर पंडाल की व्यवस्था की गई थी। करीब छह बजे पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को डंपर ने रौंदा तो चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
0000000000000

Trending Videos