{"_id":"c1a21403a43b21701ca3ca5196e140cc","slug":"kalsh-yatra-out-of-fanfare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली कलश यात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में शुरू होने जा रही 11 दिवसीय श्रीमद भागवत एवं श्रीराम कथा की दिव्य अमृत वर्षा महोत्सव की कलश यात्रा मंगलवार को नगर में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।
शोभा यात्रा में श्रद्घालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गई थीं। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल नरसिंह वाटिका गेस्ट हाउस पुराना बरधायी बाजार पर जाकर संपन्न हुई। नगर की महिलाओं व पुरुषों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Trending Videos
कलश यात्रा नगर के पुराना बरधायी नरसिंह वाटिका गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर बेला रोड होते हुए लोहामंडी, फीडर रोड, मुख्य भगत सिंह चौराहा होती हुई वापस कथा स्थल पंडाल में समाप्त हो गई।
कलश यात्रा में महिलाएं सिर के ऊपर कलश रखकर भक्ति गीत गाते हुए एवं नृत्य कर झूमते हुए नजर आ रही थीं।
जय श्रीराम समिति के लोगों ने बताया कि 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत व्यास पं. संतोष शुक्ला (कानपुर) द्वारा तथा श्रीराम कथा पं. आलोक कुमार पांडेय (रूरा) द्वारा तथा रामायणी शशिकांत तिवारी व हरिओम शरण द्वारा नगर के लोगों को सुनाई जाएगी।
कलश यात्रा में जयश्री राम सेवा समिति के सदस्य सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।