सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gas refilling racket exposed after raid, 18 cylinders recovered

Azamgarh News: छापा मारकर गैस रिफिलिंग का खुलासा,18 सिलिंडर बरामद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gas refilling racket exposed after raid, 18 cylinders recovered
विज्ञापन
आजमगढ़। आपूर्ति विभाग की टीम ने अजमतगढ़ क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापा मारकर घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलिंडरों में भरने का काम पकड़ा गया। मौके से 18 घरेलू गैस सिलिंडर, गैस रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रानिक वजन मशीन बरामद की गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि अजमतगढ़-नदवा सराय मुख्य मार्ग पर कन्जरा दिलशादपुर बाजार स्थित एक कटरे में छापा मारा गया। कटरे का संचालन छपरा सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र प्रताप द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम के पहुंचने पर आरोपी एक 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलिंडर से दूसरे खाली सिलिंडर में गैस भरते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह घरेलू गैस सिलिंडरों से एक से पांच किलोग्राम तक गैस निकालकर उसे 14.2 और पांच किलोग्राम वाले खाली सिलिंडरों में भरकर अधिक कीमत पर बेचता था।
विज्ञापन
Trending Videos

जांच के दौरान कुल 17 घरेलू 14.2 किलोग्राम गैस सिलिंडर और एक पांच किलोग्राम सिलिंडर बरामद हुआ। इनमें कई सिलिंडर खाली मिले, जबकि भरे सिलेंडरों का वजन सामान्य से अधिक पाया गया। मौके से गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त दो बांसुरी, सील खोलने का पेंचकस, प्लास और इलेक्ट्रानिक वेट मशीन भी बरामद की गई। आपूर्ति बताया कि आरोपी सिलिंडरों से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
यह कार्य नियम विरुद्ध है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आरोपी सुरेंद्र प्रताप के खिलाफ जीयनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed