सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pregnant woman dies after bleeding from mouth, family members create ruckus in hospital

Azamgarh News: मुंह से खून आने के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after bleeding from mouth, family members create ruckus in hospital
लालगंज में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज स्थित सुमन हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार देर शाम जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल संचालक व चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि अस्पताल संचालक स्वयं मौके पर नहीं आया और दूसरे एंबुलेंस चालक के जरिए शव अस्पताल के बाहर भिजवा दिया। शव पहुंचते ही परिजन फिर भड़क गए और आरोपी डॉक्टर को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात को देखते हुए बरदह और मेहनाजपुर थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। काफी देर तक पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक चलती रही।
बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी
विज्ञापन
Trending Videos

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो बम्मोंपुर गांव निवासी प्रियंका राजभर (22) पत्नी धर्मवीर की शादी मई 2025 में तरवां थाना क्षेत्र के पांडेय अतरकुशा टंडवा गांव में हुई थी। सुरेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह लालगंज स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन से उनकी भांजी प्रियंका ने बच्ची को जन्म दिया था।
यह उसका पहला बच्चा था। आरोप है कि मंगलवार शाम अचानक प्रियंका के मुंह से खून आने लगा और उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल संचालक ने समुचित इलाज करने के बजाय भूत-प्रेत का हवाला दिया और आनन-फानन में प्रसूता को वाराणसी लेकर निकल गया।
कुछ देर बाद परिजनों को फोन कर बताया गया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची डायल 112 और देवगांव पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी रही।
मामले की जानकारी मिलने पर सीएचसी देवगांव के चिकित्साधिकारी डॉ. आत्मा राम सिंह भी अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अंदर फार्मेसी, वार्ड, ओपीडी चैंबर और डिलीवरी रूम मिला, लेकिन अस्पताल से संबंधित अभिलेख दिखाने वाला कोई नहीं था। कर्मचारियों के आने पर कागजातों की जांच की जाएगी।
देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित सुरेंद्र ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लालगंज में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

लालगंज में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed