सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yadav votes will scatter

यादव मतों में होगा बिखराव

ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Yadav votes will scatter
चुनाव
विज्ञापन
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार के चुनाव में लड़ाई रोचक होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में 2012 तक 16 बार हुए विधानसभा चुनावों में जीते विधायकों में 12 यादव बिरादरी के रहे हैं। यहां यादव बिरादरी का दबदबा रहा है। इस बार यादव समीकरण बदला-बदला सा नजर आ रहा है। सपा के निवर्तमान विधायक श्यामबहादुर यादव मैदान में हैं। भाजपा ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव और बसपा ने अबुल कैश को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में यादव मतों में बिखराव से इनकार नहीं किया जा सकता है।


जिले का फूलपुर पवई विधासभा क्षेत्र जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील से सटा है। 1952 से लेकर 2012 के विधानसभा चुनावों में आठ बार यहां से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। विधानसभा चुनाव 2017 में सपा का कांग्रेस से गठबंधन हुआ है। सपा नेताओं की माने तो कांग्रेस से गठबंधन का लाभ पार्टी को मिलेगा। जातीय समीकरण पर गौर करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में यादव बिरादरी के मतदाता अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल से पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल के पुत्र अजय नरेश को यहां से टिकट मिलने के बाद यादव बिरादरी के प्रत्याशियों की संख्या तीन हो गई है। अरुणकांत इसी क्षेत्र से 2007 में विधायक चुने जा चुके हैं। बिरादरी में पूर्व सांसद रमाकांत यादव की गहरी पैठ बताई जा रही है। रालोद प्रत्याशी अजय नरेश के पिता पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल यहां से 1996 और 2002 में कांग्रेस से विधायक चुने गए थे। यादव बिरादरी के तीन प्रत्याशियों के मैदान में आने के कारण यादव मतों में बिखराव से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos


अगर ऐसा होता है तो इसका लाभ बसपा को मिल सकता है। इस विधानसभा में मुस्लिम मतदाता हर चुनाव में निर्णायक की भूमिका निभाते रहे हैं। फूलपुर पवई में अनुसूचित जाति 53000, यादव 75000, मौर्या 6000, क्षत्रिय 9000, मुसलमान 41000, मल्लाह-बिंद 26000, राजभर 2000, भूमिहार 1000, ब्राह्मण 12000, वैश्य 6000, चौहान मतदाताओं की संख्या 8000 बताई जा रही है।

1952 से अब तक हुए विधायक
1952 निर्मला देवी (कांग्रेस), 1953 उपचुनाव रामबचन यादव (कांग्रेस), 1957 रामबचन यादव (कांग्रेस), 1962 मुंशी दौलत लाल सोशलिस्ट पार्टी, 1967 रामबचन यादव (कांग्रेस), 1969 रामबचन यादव (भारतीय क्रांति दल), 1974 पद्माकर लाल (जनता पार्टी), 1980 अब्दुल कलाम (कांग्रेस), 1985 रमाकांत यादव (कांग्रेस जे), 1989 रमाकांत यादव (बसपा), 1991 रमाकांत यादव (सजपा), 1993 रमाकांत यादव (सपा), 1996  रामनरेश यादव (कांग्रेस), 2002 रामनरेश यादव (कांग्रेस), 2007 अरुणकांत यादव (सपा), 2012 श्याम बहादुर यादव (सपा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed