{"_id":"58cecfbe4f1c1be3431a1a80","slug":"preparation-of-attachment-of-houses-of-four-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकड़ा डबल मर्डर केस में फरार चल रहे चार आरोपियों के मकान की पुलिस ने कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है।
खेकड़ा की चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र और उनके साथी बाशिद की 19 फरवरी की रात कस्बे में पांडव पुलिया के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था।
मृतक पुष्पेंद्र के भाई डाक्टर सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर कर्मवीर, सहदेव, जयवीर, रोहताश, रामकुमार, रोहन और प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस तीन आरोपी जयवीर, रोहताश और कर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उनके मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस भी चस्पा हो चुके हैं।
अब पुलिस ने आरोपियों के मकान की कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी है। खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि इस मामले में कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है। अनुमति मिलते ही आरोपियों के मकान की कुर्की कर दी जाएगी।