{"_id":"6a1d80d2db5136c9a60c1a6c","slug":"six-daughters-selected-set-to-take-aim-at-state-level-shooting-competition-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152700-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छह बेटियों का हुआ चयन, प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में साधेंगी निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छह बेटियों का हुआ चयन, प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में साधेंगी निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-बड़ौत में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों की परीक्षा में हुई पास
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों की परीक्षा पास करने के बाद छह महिला कैडेट्स का प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इनमें से पांच कैडेट्स राइफल स्पर्धा में और एक कैडेट पिस्टल स्पर्धा में निशाना लगाएगी। यह चयन चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे शिविर के दौरान हुआ।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में निशानेबाजी पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में 350 कैडेट्स को निशानेबाजी का गहन अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने सभी को सामूहिक रूप से निशानेबाजी का विशेष प्रशिक्षण दिया। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर पहले 13 महिला कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। कर्नल अमोद चांदना ने बताया कि राइफल स्पर्धा में सुमैया, रौनक, पारुल, जानवी और शिवन्या का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इन पांचों कैडेट्स का राइफल स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। पिस्टल स्पर्धा के लिए वंशिका का चयन किया गया है। यह चयन उनके निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। चयनित कैडेट्स ने अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत रंग आई है और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
इन चयनित कैडेट्स को 74वीं बटालियन एनसीसी गाजियाबाद की टीम में शामिल किया जाएगा। यह टीम फतेहगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता तीन से 12 जून तक आयोजित की जाएगी। टीम तीन जून को सुबह बड़ौत से अधिकारियों के साथ फतेहगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Trending Videos