{"_id":"6a282195b9b3fd3d8207d39a","slug":"up-businessman-and-his-son-shot-dead-in-baghpat-a-miscreant-and-a-passerby-also-hit-by-bullets-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Double Murder in Baghpat: टेंट व्यापारी व उनके बेटे की गोलियां मारकर हत्या, बदमाश और एक राहगीर को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder in Baghpat: टेंट व्यापारी व उनके बेटे की गोलियां मारकर हत्या, बदमाश और एक राहगीर को भी लगी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: बागपत जिले के बड़ौत में पुरानी रंजिश में दुकान पर बैठे व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे की विकास पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया और बाजार बंद कर पुलिस को घेर लिया।
बागपत में दोहरा हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बड़ौत शहर के बस अड्डे पर मंगलवार शाम पुरानी रंजिश में कुख्यात बदमाश वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। एक गोली लगने से राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल हो गया। व्यापारी की फायरिंग में गोली लगने से बदमाश वरुण लुहारी भी घायल हो गया। दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों ने बड़ौत का बाजार बंद करते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
बताया गया कि व्यापारी सोहनलाल और वरुण लुहारी पक्ष के बीच साल 2016 में झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों की फायरिंग में गोली लगने से कुख्यात वरुण लुहारी के भाई की मौत हो गई थी। मंगलवार शाम व्यापारी सोहनलाल अपने बेटे विकास के साथ दुकान पर बैठे हुए थे। उसी रंजिश में दो बाइकों पर सवार होकर कई बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पिस्टल और तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। व्यापारी की तरफ से भी फायरिंग की गई। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की गोली लगने से व्यापारी सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे विकास ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहां से ग गुजर रहे राहुल को भी गोली लग गई, उसे सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। छीनाझपटी के बाद वे पिस्टल और तमंचे छोड़कर भाग गए, जो लोगों ने पुलिस को सौंप दिए। सूचना मिलने पर सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत किया।
इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं, कई टीमों का गठन किया गया है। मृतक सोहनलाल और विकास की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी देखें...
UP: मेरठ में होटल संचालक के घर ईडी का छापा, नोएडा में करोड़ों की जमीन का मामला, छह घंटे से चल रही पड़ताल
ये भी देखें...
UP: मेरठ में होटल संचालक के घर ईडी का छापा, नोएडा में करोड़ों की जमीन का मामला, छह घंटे से चल रही पड़ताल