सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP protested against inflation and power cuts

Bahraich News: महंगाई व बिजली कटौती के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP protested against inflation and power cuts
 बहराइच में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
बहराइच। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, बिजली कटौती और किसानों की खाद समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस अवसर पर मोबिन खान, सुनील यादव, विकास चौधरी, रिंकू सिंह, धनीराम यादव, विद्याराम यादव, इरशाद अली, आंजन्य बाजपेयी, अन्नू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos


नगर मजिस्ट्रेट से हुई तीखी नोकझोंक

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कराने के के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे। हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर मौजूद अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को समझाया-बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed