{"_id":"6a188e9d637457c69e0d67ca","slug":"a-young-man-drowned-in-a-river-after-slipping-ballia-news-c-190-1-ana1001-165054-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पैर फिसलने से नदी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पैर फिसलने से नदी में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर तारनपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम सरयू नदी में डूबने से दीपक (18) की मौत हो गई।
हल्दीरामपुर तारनपुर निवासी दीपक शाम को दोस्तों के साथ गांव स्थित लघु डाल पंप कैनाल के समीप सरयू नदी किनारे गया था। पास पड़ोस के बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। दीपक पंप कैनाल के बड़े हौज पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और नदी में गिर गया। इससे डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दीपक दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे में बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि नदी में युवक की डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos