{"_id":"6a17427fe386d135bf04cf74","slug":"the-children-cried-but-he-continued-beating-his-wife-for-four-hours-ballia-news-c-190-1-ana1001-164945-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बच्चे रोते रहे लेकिन चार घंटे तक पत्नी को पीटता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बच्चे रोते रहे लेकिन चार घंटे तक पत्नी को पीटता रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। शहर के कदम चौराहा निवासी एक 34 वर्षीय विवाहित को पति घर में कुर्सी से बांधकर 4 घंटे तक पीटता रहा। वह चिल्ला न सके इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
पत्नी ने किसी तरफ महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर मदद की गुहार लगाई। सतनी सराय पुलिस चौकी प्रभारी ने महिला को घर से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। उसकी हालात काफी नाजुक है।
सर्जन डॉक्टर बीके सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान है, चेहरा फूल गया है। उसके साथ 12 वर्षीय बेटी है जो कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। उसका पांच साल का बच्चा भी कुछ बोलने से डर रहा। पत्नी ने भी पति के खिलाफ तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
उधर, मोहल्लेवासियों ने बताया कि अक्सर पत्नी की पिटाई करता है। जबकि पत्नी के हाथ पर पति के नाम का गोदना है।
लोगों ने बताया कि आरोपी ने मंगलवार की शाम को किसी बात को लेकर पत्नी व बच्चों को घर के अंदर बंद कर दिया। पत्नी को कुर्सी सेे बांध कर पिटाई करने लगा। पत्नी के चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस देता था। बच्चे रोते रहे लेकिन वह पत्नी को पीटता रहा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि करीब चार घंटे तक पिटाई करने के बाद महिला की आवाज बंद हो गई, यानी वह बेहोश हो गई तो घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर आरोपी चला गया।
पत्नी ने किसी तरह से महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर सतनी सराय चौकी इंचार्ज अखिलेश पांडेय ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। सतनी सराय के चाैकी प्रभारी शशांक पांडेय ने बताया कि महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला अपने पति से इस कदर सहमी हुई है कि तहरीर नहीं दे रही। हालांकि उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके पति की तलाश की जा रही है।

Trending Videos