{"_id":"6a173f63604a44f5ae02ce65","slug":"weather-will-change-again-on-may-28-29-with-a-yellow-alert-for-thunderstorms-and-lightning-ballia-news-c-190-1-bal1002-164949-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 28-29 मई को फिर बदलेगा माैसम आंधी और बिजली का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 28-29 मई को फिर बदलेगा माैसम आंधी और बिजली का यलो अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। मौसम विभाग लखनऊ की ओर से जनपद में 28 एवं 29 मई को आंधी, बारिश तथा बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दस दिन बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे गिर गया।
विभाग के अनुसार इन दिनों 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से 29 मई को ऐसा परविर्तन देखने के लिए मिल सकता है।
जिला प्रशासन ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली के पूर्वानुमान के लिए दामिनी एप तथा मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सचेत एप का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417979, टोल फ्री नंबर 1077 तथा पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क करें।
उधर, जिले में बुधवार को मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया। पूरे दिन हल्की हवाएं चलीं। दस दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे गिरा। सुबह तेज पुरवा हवा चलने से मौसम में नमी बनी रही। लोग सुबह से अपने काम काज में लगे रहे। दिन चढ़ने के साथ ही 11 बजे के बाद तीखी धूप ने लोगों को थोड़ा परेशान किया लेकिन शाम को फिर गर्मी से राहत मिली।
बुधवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से जिले में अलर्ट किया गया है।

Trending Videos