सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   500 youth of the district will get employment in renowned companies

Balrampur News: नामचीन कंपनियों में जिले के 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
500 youth of the district will get employment in renowned companies
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के युवाओं के लिए नामचीन कंपनियों में रोजगार का मौका मिलेगा। 12 जून को गोंडा में मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में दिव्यांग और जीरो पावर्टी के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।




कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक वकील अहमद ने बताया कि रोजगार मेले में एल एंड टी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर व एआर इंटरप्राइजेज सहित करीब 50 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में लगभग 3000 रिक्त पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मेले के माध्यम से जिले से लगभग 500 युवाओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर होगी, जिससे योग्य युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके। इस रोजगार मेले में दिव्यांगजन और जीरो पावर्टी श्रेणी के लाभार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समाज के कमजोर वर्ग को भी रोजगार के समान अवसर मिल सकें। रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7991200153 और 7991200186 पर संपर्क किया जा सकता है। बताया कि यह रोजगार मेला क्षेत्र के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed