सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Beautician training will make daughters self-reliant

Balrampur News: ब्यूटीशियन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Beautician training will make daughters self-reliant
फोटो-13-बलरामपुर के आरसेटी में बेटियों को दिया जा रहा ब्यूटीपार्लर का प्र​शिक्षण ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 35 बेटियों को जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियों को ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।


संस्थान के निदेशक पंकज वर्मा ने बताया कि जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 मई से शुरू हुआ है, जो 25 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी बेटियां हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ब्यूटी पार्लर संचालन, हेयर केयर, स्किन केयर, मेकअप, फेशियल, ग्राहक व्यवहार और व्यवसाय प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवतियों को ऐसा कौशल प्रदान करना है, जिससे वह प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें या इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें। वर्तमान समय में ब्यूटी एवं वेलनेस सेक्टर में रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं और प्रशिक्षित युवतियां कम लागत में अपना स्वरोजगार भी स्थापित कर सकती हैं। कहा कि संस्थान लगातार विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed