{"_id":"60df58898ebc3ec204519d0c","slug":"contract-health-workers-submitted-memorandum-to-dm-balrampur-news-lko5851974188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान चिकित्सा सेवा कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों ने सेवा समाप्त किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर एनएचएम के तहत संविदा का विस्तार किए जाने की मांग की है।
स्वास्थ्य विभाग में संविदा के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों ने शुक्रवार को सेवा समाप्त होने पर नाराजगी जताते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए संविदा कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि संविदा कर्मियों ने अपने बाल-बच्चों व घर परिवार की चिंता छोड़कर जीवन को खतरे में डालकर कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित मरीजों की सेवा की।
विज्ञापन
कोरोना महामारी को नियंत्रण करने में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। इसके बावजूद हम लोगों को सेवा कार्य से रोक दिया गया है। इन लोगों ने मांग किया है कि एनएचएम के तहत समायोजित करते हुए हम लोगों के संविदा का विस्तार किया जाए।
ज्ञापन सौंपते समय प्रियांशु प्रजापति, आशुतोष कुमार, अनीस आलम, कृष्ण कुमार, अमर कुमार, सोमेंद्र पांडेय, अभिजीत शुक्ला, सलोनी, पुष्पा, महिमा, उपासना, साधना व मनोज कुमार गुप्ता सहित तमाम संविदा कर्मी मौजूद रहे।