{"_id":"6a172c8a887aeed1df071929","slug":"eid-ul-adha-will-be-celebrated-with-devotion-today-balrampur-news-c-99-1-slko1018-149103-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अकीदत के साथ आज मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अकीदत के साथ आज मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 27 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35- नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 28 मई को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जाएगा। सुबह निर्धारित समय पर मस्जिद व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा होगी। उसके बाद लोग अपने घरों पर कुर्बानी करेंगे।
बकरीद को लेकर मस्जिद व ईदगाह के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए नमाजियों को धूप से राहत देने के लिए मस्जिद व ईदगाह कमेटी की तरफ से टेंट लगवाने के साथ सुबह जल्दी नमाज संपन्न करने का फैसला लिया गया है। त्योहार को लेकर बुधवार को भी नगर में बकरों की खरीदारी करने वालों की भीड़ जुटी। शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी व मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिसबाही ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग और कुर्बानी का पर्व है। अल्लाह की राह में आर्थिक रूप से संपन्न मुसलमान कुर्बानी करता है। उन्होंने बताया कि एक साल पूरा होने वाले बकरे की कुर्बानी मानी जाती है। अगर एक साल से एक दिन भी कम का बकरा होगा तो उस बकरे की कुर्बानी नहीं हो सकती है। पीरजादे शकीबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां ने कहा कि अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी देने वाले लोग इस बात का खास ख्याल रखें कि जिनके घर किसी वजह से कुर्बानी नहीं हो पाई है उनकी मदद जरूर करें।
गोंडा रोड पर रहेगा रूट डायवर्जन
यातायात प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बकरीद की नमाज को देखते हुए गोंडा मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। 28 मई की सुबह आठ बजे से लेकर नमाज की समाप्ति तक गोंडा से आने वाले वाहन संतोषी माता मंदिर तिराहा से परेड ग्राउंड होते हुए बहराइच या तुलसीपुर जा सकेंगे। इसी तरह बहराइच या तुलसीपुर की तरफ से आने वाले वाहन वीर विनय पीपल तिराहा से परेड ग्राउंड व संतोषी माता मंदिर तिराहा होते हुए गोंडा या उतरौला जाएंगे।
विज्ञापन
बकरीद की नमाज का समय
बीबी बांदी साहिबा मस्जिद बड़ा पुल - सुबह 06:30 बजे
मद्दर पेशकार मस्जिद मेजर चौराहा - सुबह 7:00 बजे
नूरी मस्जिद मोहल्ला गदुरहवा सुबह - सुबह 7:00 बजे
सराय फाटक स्थित बीच वाली ईदगाह - सुबह 07:00 बजे
वाजिद हुसैन ठेकेदार मस्जिद पुरैनिया तालाब - सुबह 07:00 बजे
कालिया मस्जिद मोहल्ला बलुहा - सुबह 07:30 बजे
हाजी इब्राहिम मस्जिद गोविंद बाग - सुबह 7:30 बजे
बीबी बांदी साहिबा ईदगाह सराय फाटक - सुबह 08:00 बजे
बड़ी ईदगाह मोहल्ला नौशहरा - सुबह 09:00 बजे
धार्मिक भावना का रखें खास ख्याल
मुस्लिम धर्मगुरु सैयद अहमद रजा कादरी ने बताया कि बकरीद में तीन दिनों तक जानवरों की कुर्बानी की जाती है। मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि जानवर की कुर्बानी खुले जगहों में कतई न करें। दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावना को देखते हुए कुर्बानी की कोई फोटो या वीडियो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड न करें।
नमाज को लेकर नगर पालिका की तैयारी पूरी
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सुबह छह बजे नगर के अंधियारी कब्रिस्तान, जामा मस्जिद ईदगाह सराय फाटक, बीचला ईदगाह सराय फाटक और बड़ी ईदगाह के पास नगर पालिका द्वारा मिष्ठान और जलपान का स्टाल लगाया जाएगा। नमाजियों को वजू बनाने के लिए सराय फाटक, बीच वाली ईदगाह और बड़ी ईदगाह नौशहरा के पास वाटर स्टैंड पोस्ट की टोटियां लगाई जाएंगी। त्योहार को देखते हुए पूरे दिन पालिका की जलापूर्ति जारी रहेगी। त्योहार के दिन साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश आदि से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।