{"_id":"6a172bb846f1e69bf2043524","slug":"eight-committees-were-formed-to-improve-health-services-and-quality-balrampur-news-c-99-1-brp1003-149070-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वास्थ्य सेवा व गुणवत्ता में सुधार के लिए आठ समितियों का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वास्थ्य सेवा व गुणवत्ता में सुधार के लिए आठ समितियों का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 27 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवा बढ़ाने व गुणवत्ता सुधारने के लिए आठ नई समितियों का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों को नियमित बैठक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के अधीन संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय में पूर्व की सभी समितियों को भंग करते हुए आठ नई समिति बनाई गई है। इसमें नवजात मृत्यु समिति, मातृ मृत्यु समीक्षा समिति, आपदा प्रबंधन समिति, अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति, गुणवत्ता सुधार समिति, दवा चिकित्सकीय समिति, लैंगिक शोषण समिति व वित्तीय जांच समिति में चिकित्साधिकारी व कर्मचारियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल सभागार में समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी। प्राचार्य ने बताया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुफ्त इलाज के लिए किसी भी मरीज को बेवजह परेशान न होना पड़े, इसकी जिम्मेदारी समिति के सदस्यों की होगी। बैठक में सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा, नेत्र सर्जन डॉ. सुनील कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेधावी सिंह, पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला, गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय व फार्मासिस्ट राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
सीएमएस बनाए गए मीडिया प्रभारी
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा को नया मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय यह जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनकी व्यस्तता के कारण सीएमएस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राचार्य डॉ. प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करना जरूरी है। अब मीडिया प्रबंधन का कार्य सीएमएस देखेंगे।