सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Information about women's safety and rights

Balrampur News: महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 27 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Information about women's safety and rights
फोटो-4-बलरामपुर में महिलाओं को जागरूक करती पुलिस ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। गांवों और कस्बों में आयोजित चौपालों के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।




पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अभियान में महिला बीट अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण किया। इस दौरान दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed