सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father angered by daughters love marriage attacks her with knife dies

प्रेमी संग रहने की जिद पर पिता बना हैवान: थाने में बेटी पर कर दिए चाकू से ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पिता ने बेटी के पेट पर तीन और हाथ पर एक वार किया। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवती को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Father angered by daughters love marriage attacks her with knife dies
पिता ने की थाने में बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के कानपुर स्थित बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ घर से गई युवती की बरामदगी के बाद थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब उसके पिता ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



रात ललिल के साथ चली गई थी शिवानी
बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा-बी गांव निवासी 19 वर्षीय शिवानी 18 मई की रात अपने प्रेमी ललित के साथ घर से चली गई थी। मामले में युवती की मां ने पड़ोसी गांव निवासी युवक के खिलाफ पुत्री को बहला कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से बरामद हुए दोनों
शुक्रवार सुबह पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जनपद के बरौंधा क्षेत्र से दोनों को बरामद कर बदौसा थाने लाया। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया। इसी दौरान परिजनों को युवती द्वारा प्रेमी से विवाह किए जाने की जानकारी हुई। जिसके बाद युवती का पिता के काफी देर तक समझाने के बाद भी युवती ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर उसके पिता ने अचानक चाकू से उस पर चार वार कर दिए। 

विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम
पिता ने बेटी के पेट पर तीन और हाथ पर एक वार किया। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवती को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही युवती ने दम तोड़ दिया। 

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के बाद युवती की मां रन्नो चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता सत्यकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed