सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Holy shrines in mud and paint balloons ban

होली में धार्मिक स्थलों पर कीचड़ और रंग भरे गुब्बारों पर रोक

ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 17 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Holy shrines in mud and paint balloons ban
एक-दूसरे पर रंग फेंकते पाकिस्तानी हिंदू - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बांदा। होली में ट्रेनों व बसों और धार्मिक स्थलों पर कीचड़ व रंगभरे गुब्बारे फेंकने वालों की खैर नहीं। ऐसा करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस पर निगाह रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस भी विशेष सतर्कता बरतेगी।


शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने 22 से 24 मार्च तक के लिए होली के मद्देनजर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। कोतवाली नगर में सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली देहात में उप जिलाधिकारी सदर नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिंदवारी में तहसीलदार, चिल्ला में नायब तहसीलदार तिंदवारी, मटौंध थाना में नायब तहसीलदार बांदा लगाए गए हैं। बबेरू कोतवाली में एसडीएम, औगासी में बबेरू के तहसीलदार, कोर्रही व मरका में नायब तहसीलदार, नरैनी में एसडीएम, कालिंजर में नरैनी तहसीलदार, गिरवां, स्योढ़ा व करतल में नायब तहसीलदार नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


इसी तरह अतर्रा व पैलानी में एसडीएम, बदौसा व जसपुरा में तहसीलदार और बिसंडा व पपरेंदा में नायब तहसीलदार नजर रखेंगे। चंदा वसूलने, कीचड़-पेंट फेंकने, रंजिश, एक-दूसरे पक्षों से विवाद और नशे में अश्लील हरकत करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने पर मजिस्ट्रेट दोषियों को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed