{"_id":"638b44a8b56a3805f2367583","slug":"a-barat-gone-back-without-marriage-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, सात फेरे होने से पहले ही बरात लौटी, समझौता नहीं तो होगा केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barabanki: डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, सात फेरे होने से पहले ही बरात लौटी, समझौता नहीं तो होगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी के एक गांव में आई बरात गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद वापस लौट गई। वधू ने आत्महत्या की धमकी दी तो पुलिस के होश उड़ गए। मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बरात जाने के बाद सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बराती और जनजातियों में हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। हंगामे के बीच वर वधू के सात फेरे लेने से पहले ही बरात वापस लौट गई। पुलिस समझौता कराने का प्रयास कर रही हैं।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात अयोध्या जनपद के मवई थाना क्षेत्र से बारात आई थी। बरात में बज रहे डीजे पर नर्तकियां नृत्य कर रही थी। द्वारचार की रस्म निभाने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान मनचाहा गाना बजाने को लेकर बराती व जनाती के कुछ लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। मारपीट की बारी आ गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
Trending Videos
ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
कुछ ही देर में वर पक्ष ने विवाह करने से मना कर दिया। रात करीब एक बजे बरात वापस चली गई। इस दौरान हंगामा और बरात वापस जाते देख दुल्हन रो पड़ी। कुछ बड़े बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं बनी।
शनिवार सुबह वधू पक्ष की ओर से पिता ने जहांगीराबाद थाने में तहरीर देकर दहेज में बाइक की मांग को लेकर विवाह से इंकार करने का आरोप वर पक्ष पर लगाया। शादी ना होने से दुखी युवती ने आत्महत्या की चेतावनी दी तो पुलिस के होश उड़ गए।
आनन फानन पुलिस सक्रिय हुई और दूल्हे और परिजनों से बात कर उन्हें तलब किया। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है यदि दोनों पक्षों में समझौता हो जाता है तो ठीक है, नहीं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।