ट्रेन के बाथरूम में रेप की कोशिश, यात्रियों ने युवक को जमकर धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में शनिवार सुबह एक युवक ने शौचालय में घुसकर गर्भवती से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी युवक ने महिला को बेरहमी से मारापीटा।
शोर सुनकर परिवारीजन व यात्रियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर आरोपी युवक को दबोचा लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया।
पीड़ित महिला बिहार के मधुबनी की रहने वाली थी। वह अपने पति व 5 साल की बेटी के साथ मजदूरी के लिए जगदरा, हरियाणा जा रही थी। उसके पास अंबाला तक का टिकट था।
उसने बताया कि गोंडा से ट्रेन छूटने के बाद वह सुबह करीब सात बजे बाथरूम गई। तभी पीछे से एक दूसरा युवक भी बुरी नीयत से दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस गया। युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। मारापीटा व गला दबा कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
दरवाजा तोड़कर की युवक की पिटाई
शोर मचाने पर पीड़िता का पति व गांव के एक युवक ने यात्रियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। यात्रियों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। जीआरपी व आरपीएफ ने आरोपी युवक को बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर उतार लिया।
पीड़िता की हालत गंभीर
घटना के बाद पीड़िता को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।
आरोपी को जेल भेजा
दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक की पहचान राजकुमार उर्फ राजन (30) निवासी बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जीआरपी आसमां माजिद ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।