सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The councilor son of the Panchayat President beat up the clerk.

Barabanki News: पंचायत अध्यक्ष के सभासद बेटे ने लिपिक को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The councilor son of the Panchayat President beat up the clerk.
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर में तैनात लिपिक ने अध्यक्ष के पुत्र पर कमरे में बंद करके पिटाई करने का आरोप लगाया है। लिपिक ने यह भी बताया कि शोर मचाने पर बाहर मौजूद कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया। बावजूद इसके उनका काॅलर पकड़कर घसीटा गया। घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लिपिक प्रदीप कुमार वर्मा के अनुसार सोमवार शाम वह नगर पंचायत कार्यालय में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर के पुत्र व अहिरान वार्ड के सभासद मो. दाऊद कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान प्रदीप कुमार ने शोर मचाया तो बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों के चिल्लाने पर दरवाजा खोला गया। इसके बाद भी आरोपी ने थप्पड़ मारे। घटना के समय ईओ रामजनक तिवारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
कर्मचारियों के अनुसार किसी ठेकेदार से जुड़े विवाद को लेकर यह घटना हुई है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए। नहीं तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों एवं अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। आरोपी दाऊद का फोन बंद जा रहा है, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed