{"_id":"6a13497dd1ef19c007049a01","slug":"allegations-of-giving-the-right-to-operate-a-cowshed-to-a-blacklisted-firm-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107251-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: काली सूची में शामिल फर्म को गोशाला संचालन का अधिकार देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: काली सूची में शामिल फर्म को गोशाला संचालन का अधिकार देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 25 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि काली सूची में शामिल एक फर्म को गोशाला संचालन की अनुमति दी गई है। इस कारण लोगों में रोष है।
नवाबगंज विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार के फार्म हाउस पर आयोजित सपा की बूथ कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शामिल पूर्व मंत्री ने बताया कि नवाबगंज ब्लॉक के अधकटा नजराना गांव स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र के संचालक रामपाल गंगवार की फर्म मेधावी किसान क्लब सेवा ट्रस्ट को काली सूची में डाला गया था। फरवरी 2025 में तत्कालीन डीएम रवींद्र कुमार ने गोशाला का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई गाय मृत और बीमार मिली थीं। अनियमितताएं भी पाई गईं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य ने रामपाल गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद फर्म को काली सूची में डाल दिया गया था। आरोप है कि रामपाल गंगवार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ करके भदपुरा ब्लॉक के मधुनगला गांव में वृहद गो संरक्षण केंद्र का संचालन का अधिकार प्राप्त कर लिया।
पूर्व मंत्री ने ओसवाल चीनी मिल पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार, गन्ना भुगतान कराने के बजाय भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रही है। नवाबगंज में नई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ और पुरानी सड़कों की मरम्मत भी ठीक से नहीं हुई। उन्होंने भाजपा सरकार पर शिक्षा क्षेत्र में भी कमी का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि किसानों, मजदूरों और मजलूमों पर अत्याचार बंद नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos