सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Before Ganga Dussehra, officials took stock of the arrangements at the ghats.

Bareilly News: गंगा दशहरे से पहले अधिकारियों ने घाटों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Before Ganga Dussehra, officials took stock of the arrangements at the ghats.
विज्ञापन
मीरगंज/सिरौली/क्योलड़िया। क्षेत्रवासी ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर 26 मई को नदियों में स्नान करेंगे। इसके मद्देनजर रामगंगा के सिरौली, शिवपुरी, अंजनी, गोरा लोकनाथपुर, कैलाश गिरी आदि घाटों और देवहा नदी के किनारे बहर जागीर में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, सीओ अजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने रविवार को क्षेत्र में गोरा लोकनाथपुर और कैलाश गिरी घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पानी और स्वास्थ्य संबंधी इंतजाम किए गए हैं। सीओ ने बताया कि चार पहिया वाहनों को मेला स्थल से पहले ही रोकने का निर्देश दिया है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। वहीं, भाजपा नेता विशाल गंगवार के नेतृत्व में युवाओं समेत ग्रामीणों ने गोरा घाट पर लगने मेले के लिए मेला स्थल पर सफाई की। प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को हटाया और गंदगी साफ की। सफाई करने वालों में सुमित, कुलदीप, सुशील, टिंकू, अंतरिक्ष, अतुल, आकाश, बाबू राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने क्षेत्र के सिरौली, शिवपुरी और अंजनी घाट का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाएं परखीं। सुरक्षा के लिए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। हालांकि गंगा दशहरे पर क्षेत्र में असमंजस है। रामगंगा श्मशान घाट के प्रबंधक रामपाल मौर्य ने बताया कि इस बार ज्येष्ठ के पहले माह में पर्व नहीं मनाया जाएगा। वहीं, थोक विक्रेता परवेज ने बताया कि मेले से पहले कई दुकानदार प्रसाद खरीदते हैं। अभी कुछ दुकानदारों ने ही खरीदारी की है। नगर पंचायत के सफाई निरीक्षक रोहताश वाल्मीकि ने बताया कि उनको सिरौली घाट पर व्यवस्था करने का आदेश नहीं मिला है। नगर पंचायत की ओर से सिरौली घाट पर व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहर जागीर में देवहा नदी के किनारे ज्येष्ठ दशहरा मेला के लिए मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। घाटों पर बैरिकेडिंग करने और गोताखोरों को 24 घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान दीनदयाल, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed