{"_id":"6a197af8110f37f53b015d17","slug":"girl-jumps-from-foot-overbridge-at-bhojipura-railway-station-in-bareilly-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज से नीचे कूदी छात्रा, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज से नीचे कूदी छात्रा, गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 29 May 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब एक छात्रा ने फुट ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिसकर्मियों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से बदायूं जिले की एक छात्रा शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है जो बरेली रवाना हो गए हैं।
Trending Videos
भोजीपुरा जीआरपी चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गोस्वामी ने बताया कि दोपहर के वक्त स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से होकर यात्री रोज की तरह गुजर रहे थे। तभी करीब 22 साल की युवती ने फुट ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। इससे वह नीचे ट्रैक पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व जीआरपी स्टाफ ने उसे उठाया और सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ गोस्वामी ने बताया कि छात्रा के पास मौजूद कागजातों के आधार पर उसकी पहचान बदायूं जिले के इस्लामनगर में जमुनी, छोटा फाटक निवासी दीपा सक्सेना के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मुकेश सक्सेना है। पुलिस के जरिये उन्हें घटना की सूचना दी गई है। युवती यहां क्यों आई? उसने कूदने का फैसला क्यों लिया? जैसे सवालों का जवाब परिवार के आने पर ही मिल सकेगा।