सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   138 vehicles were challaned and black films were also removed.

Basti News: 138 वाहनों का हुआ चालान काली फिल्म भी उतवाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
138 vehicles were challaned and black films were also removed.
विज्ञापन
बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहरी क्षेत्र से जुड़े हाईवे पर सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार लग्जरी वाहन के शीशों पर लगे काली फिल्म पुलिस ने हटवा दिया। इसके अलावा नियम विरुद्ध पाए गए 138 वाहनों का दो लाख 25 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस के कार्रवाई के चलते हाईवे
Trending Videos

के वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
सीओ यातायात प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी मय टीम शहर के मड़वानगर और बड़ेवन के पास वाहनों की सघन चेकिंग करने उतरे। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहे पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर वाले दो पहिया वाहन, काली फिल्म और हूटर एवं नाम पट्टिका लगे लग्जरी वाहन रोकवाए गए। पुलिस ने वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए यातायात नियमों के पालन करने की नसीहत दी। चार लग्जरी वाहन के शीशों पर लगे काली फिल्म मौके पर हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रेसर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, गलत पार्किंग, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने के मामले में कुल 138 वाहनों का दो लाख 25 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed