{"_id":"60ca3d308ebc3e0f0122872c","slug":"one-killed-two-injured-after-being-hit-by-a-car-basti-news-gkp398356926","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर तुर्कीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बुधवार की देर शाम करीब साढे़ सात बजे गोकुलपुर गांव निवासी पवन सिंह (40), हैप्पी सिंह (25) के साथ मोटरसाइकिल से एक मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। रामजानकी मार्ग तुर्कीपुर के पास वे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए।
मोटर साइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सड़क से गुजर रहे गोकुलपुर गांव निवासी तिलकराम भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पवन सिंह की हालत गंभीर थी। जिला अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।