{"_id":"6a1de6c895543a8bc905a0b2","slug":"two-youths-who-went-to-attend-a-cremation-died-by-drowning-in-the-river-basti-news-c-207-1-bst1006-159769-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दाह-संस्कार में गए दो युवकों की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दाह-संस्कार में गए दो युवकों की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबौलिया/बस्ती। थाना क्षेत्र के सरयू नदी के चांदपुर घाट पर सोमवार को दाह संस्कार में पहुंचे दो युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गए। करीब चार घंटे बाद दोनों युवकों का शव गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव निवासी सूरज चौधरी 50 वर्ष के दाह-संस्कार में गांव के लोगों के साथ मनोज कन्नौजिया 25 वर्ष और विरेंद्र चौधरी 20 वर्ष गए थे। दाह-संस्कार के बाद गांव के लोगों के साथ दोनों युवक नदी में स्नान कर रहे थे। नहाने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते दोनों युवक नदी के बहाव में लापता हो गए। युवकों के नदी में डूबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव के जरिए नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश में जुट गई। शाम पांच बजे के करीब पहले मनोज कन्नौजिया का शव मिला उसके कुछ देर बाद विरेंद्र चौधरी का शव गोताखोरों ने बरामद किया। सूचना पर तहसील के अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों शव को बरामद कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos