सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A bus coming from the wrong direction hits a car, killing three people including a couple.

Bhadohi News: गलत दिशा से आई बस ने कार में मारी टक्कर, दंपती सहित तीन की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A bus coming from the wrong direction hits a car, killing three people including a couple.
मृतक शुभम दुबे। फाइल फोटो
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के सामने गलत दिशा से आई बस ने कार में टक्कर मार दी।

हादसे में जौनपुर के रहने वाले दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जौनपुर के चौथार, मीरगंज निवासी राकेश त्रिपाठी (62) मुंबई में बारुद फैक्टरी से सेवानिवृत्ति थे। उनका परिवार मुंबई में रहता था।
बेटे राहुल की ससुराल में शादी समारोह होने के कारण एक महीना पहले परिवार गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर पत्नी प्रभावती त्रिपाठी (60), पुत्र राहुल और रिश्तेदार शुभम दुबे (27) पुत्र नरेंद्र दुबे निवासी हरीपट्टी मोड़, भदोही के साथ अपनी पुत्री से मिलने झूंसी जा रहे थे। हंडिया के भेस्की गांव के समीप दूसरी लेन से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने के कट से गलत दिशा में आ गई और कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राकेश त्रिपाठी, प्रभावती देवी और ममेरे नाती शुभम दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल त्रिपाठी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राहुल त्रिपाठी मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। जबकि शुभम दुबे भदोही में ही कपड़े की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। हंडिया कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि मृतक राकेश के चाचा आदित्य नारायण की तहरीर पर अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी बस चालक हरिश्चंद्र भारतीय निवासी बीझवनिया, सैदाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed