सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A storm with a speed of 70 kmph caused 10 mm of rain in three hours, killing one person.

Bhadohi News: 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी तीन घंटे में 10 मिमी हुई बारिश, एक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A storm with a speed of 70 kmph caused 10 mm of rain in three hours, killing one person.
गोपीगंज के एक स्कूल में भरा बरसात का पानी। स्रोत स्कुल
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार की भोर में मौसम ने करवट बदल ली। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली।

तीन घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
कोइरौना के अरई-करवधिया गांव में तेज हवा के झोंके से छत से गिरकर राजकुमार पाल (42) की मौत हो गई।
तीन घंटे की बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया। नई बाजार के गुलौरा में आंधी से टिनशेड उड़ गया। वार को अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि बृहस्पतिवार को 39 डिग्री था। न्यूनतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया।
13 मई को आई तेज आंधी ने जिले में तबाही मचाई थी। बृहस्पतिवार की रात से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। माैसम विभाग के अनुसार, रात दो बजे तक हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे थी। भोर में तीन बजे हवाओं की गति 70 किलोमीटर घंटे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान 39 से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश से ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट, पुरानी बाजार, पुरानी देहाती, औराई ब्लॉक के कंसापुर आदि मोहल्लों में जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

सुरियावां के नेता नगर ओर रामबाग, ब्लाॅक गेट के सामने 300 मीटर तक पानी भर गया।
औराई के अर्क, सनवर, बाबा, भोला, बबलू , शिव नाथ, बेचन, कमलेश कुमार जायसवाल, चार्ल्स जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, परशु गुप्ता, कृष्णकांत मौर्य ने जिला प्रशासन से नाली सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed