सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicles will not be able to go on Sitamarhi, Dhantulsi, Rampur Pipa bridge from June 16

Bhadohi News: सीतामढ़ी, धनतुलसी, रामपुर पीपा पुल पर 16 जून से नहीं जा सकेंगे वाहन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go on Sitamarhi, Dhantulsi, Rampur Pipa bridge from June 16
सीतामढ़ी के धनतुलसी गंगा घाट का पीपा पुल। संवाद - फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
जिले के सीतामढ़ी, धनतुलसी और रामपुर पीपा पुलों पर आवागमन 15 जून तक ही होगा। 16 जून को पीपा पुल खुल जाएगा।
Trending Videos

इससे गंगा पार जाने और आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। सीतामढ़ी- मिर्जापुर पीपा पुल लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के तहत आता है।
इस पीपा पुल पर आठ जून से ही चकर प्लेट हटाने का काम शुरू हो जाएगा जबकि आवागमन 15 जून तक चलेगा। इसके बाद पीपापुल पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। हालांकि जून माह में भी विवाह के मुहूर्त हैं। पीपापुलों पर आवागमन बंद होने से लोगों को असुविधा होगी। इस बार बारिश के सीजन यानी जुलाई में भी शादी विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि इन घाटों पर नौका संचालन शुरू हो जाएगा। लेकिन लगन के समय में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन से लोग गंगा आर पार आते जाते हैं। लोगों को मिर्जापुर या प्रयागराज के पक्का पुलों से गंगा पार की शादियों में जाना होगा।
धनतुलसी पीपा पुल के जेई वीवी सिंह और सीतामढ़ी पीपापुल के जे.ई श्रवण कुमार ने बताया कि आठ जून से चक्कर प्लेट हटाने का काम शुरू हो जाएगा जबकि 16 जून को पीपा पुल खोल दिया जाएगा। कहा कि कभी-कभी अचानक बारिश के कारण गंगा का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ जाता है जिसके कारण पीपा के बहने की आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed