{"_id":"6a11fe5cd5d77ee6bb092976","slug":"a-female-leopard-entered-the-tube-well-room-with-her-cubs-and-escaped-by-breaking-the-net-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-180377-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नलकूप के कमरे में शावक के साथ घुसी मादा गुलदार, जाल तोड़कर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नलकूप के कमरे में शावक के साथ घुसी मादा गुलदार, जाल तोड़कर भागी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरूकी (बिजनौर)। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शादीपुर के जंगल में शनिवार की दोपहर एक मादा गुलदार और उसका शावक नलकूप के कमरे में घुस गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। करीब दो घंटे बाद गुलदार कमरे के पीछे की ओर तोड़ी गई दीवार पर लगाए जाल को तोड़कर निकल भागी।
शनिवार सुबह ग्राम शादीपुर निवासी जुल्फिकार अहमद अपने बड़े भाई शमशाद के साथ गांव से उत्तर दिशा में अपने नलकूप पर गए थे। जुल्फिकार ने वहां गुलदार का एक शावक देखा। इसके बावजूद उसने नलकूप चालू कर दिया और वहां से आ गया। दोपहर बाद जाकर देखा तो नलकूप के कमरे में मादा गुलदार और शावक घुसे हुए थे।
सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पिंजरा लेकर पहुंचे। उन्होंने नलकूप के गेट पर पिंजरा लगा दिया और कमरे के चारों तरफ जाल बांध दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके जमा हो गए। करीब दो घंटे तक कर्मचारी और ग्रामीण गुलदार के पिंजरे में आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान नलकूप के कमरे की पिछली दीवार भी तोड़ी गई और उस पर जाल बांध दिया गया। शाम करीब छह बजे मादा गुलदार तोड़ी गई दीवार पर बंधे जाल को तोड़कर निकल भागी। गुलदार के बाहर निकलते ही मौके पर जमा भीड़ तितर-बितर हो गई। मौके पर थानाध्यक्ष कोतवाली देहात विकास कुमार, डीएफओ जय सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लगाया गया है पिंजरा, तीन लोग करेंगे मॉनिटरिंग
डीएफओ बिजनौर जय सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। शावक को जंगल में ही छुड़वा दिया गया है। उम्मीद है कि शावक की तलाश में मादा गुलदार जरूर आएगी। तीन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। वन विभाग के कर्मचारी लगातार क्षेत्र पर नजर रखेंगे।
स्थानीय युवकों ने दिखाया साहस
ग्राम शादीपुर निवासी प्रमोद कुमार, राहुल पवार आदि ने साहस दिखाया। प्रमोद कुमार ने लाठी से गुलदार को डराने का प्रयास भी किया लेकिन गुलदार सब की आंखों के सामने से भागने में सफल रही।

Trending Videos