{"_id":"6a1893d5e462cb054208f667","slug":"a-police-officer-on-eid-duty-died-of-a-heart-attack-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-180823-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ईद की ड्यूटी पर आए दरोगा की हार्ट अटैक आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ईद की ड्यूटी पर आए दरोगा की हार्ट अटैक आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस लाइन से क्यूआरटी में ईद की ड्यूटी में आए उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार यादव (48) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि प्रथम दृष्टया दरोगा की मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दरोगा की मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।
सीओ ने बताया कि जनपद बागपत के थाना चांदी नगर के गांव फुलेरा निवासी उप निरीक्षक विक्रांत यादव बिजनौर लाइन में तैनात थे। बृहस्पतिवार सवेरे धामपुर में ईद की ड्यूटी करने के लिए बिजनौर से आए थे। इस दौरान विक्रांत यादव ड्यूटी के दौरान धामपुर में दुर्गा विहार कॉलोनी में स्थित ग्राम न्यायालय के अपने एक परिचित साथी के पास गार्द रूम में आराम करने के लिए चले गए। बताया गया कि जब बृहस्पतिवार दोपहर बाद 3:15 बजे स्टाफ ने विक्रांत यादव को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे।
गनर शोभाराम ने इस मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरोगा को उपचार के लिए धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई, जहां डॉक्टरों ने दरोगा विक्रांत यादव को मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि उप निरीक्षक के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos