सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister's visit postponed due to weather alert

Bijnor News: मौसम के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's visit postponed due to weather alert
विज्ञापन
बिजनौर। 30 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का दौरा एक बार फिर स्थगित हो गया है। माना जा रहा है कि मौसम विभाग के जिले में रेड अलर्ट के चलते यह दौर स्थगित किया गया है। अब मुख्यमंत्री के जून के पहले सप्ताह में आने की संभावना है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शनिवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव आलमपुर में आना था। इसके जिला प्रशासन की तैयारियां चल रहीं थीं लेकिन दौरा स्थगित कर दिया गया। दौरा रद्द होने के पीछे मौसम विभाग की चेतावनी को वजह बताया जा रहा है। बिजनौर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री का अफजलगढ़ आने का कार्यक्रम कइ्र बार रद्द हो चुका है। अब जून माह के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री के आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed