सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman shot in home

घर में महिला को गोली मारी

अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के बढ़ापुर में बढ़ापुर के ग्राम तारापुर में घर में सो रही महिला को गोली मार कर घायल कर दिया गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के भतीजे की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
Trending Videos


गांव तारापुर निवासी स्वर्गीय इफ्तिखार की पत्नी सहरून (47) अपने खुले घर के आंगन में अपने 12 वर्षीय पुत्र शाहवेज के साथ सो रही हुई थी कि रात में करीब सवा तीन बजे घर में घुसे दो लोगों ने  महिला की गोली मार दी। महिला की बाई आंख व गाल पर छर्रे लगे है। गोली चलाने के बाद दोनों लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी नगीना पहुंचाया, वहां से उसे बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम के मुताबिक सहरून का अपनी पुत्रवधू से विवाद चल रहा है। महिला का पुत्र पुणे में काम करता है। शक है कि पुत्रवधू ने ही सास पर गोली चलवाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed