सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four people, including a couple, injured in a bike collision; two critically

Bijnor News: बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a couple, injured in a bike collision; two critically
विज्ञापन
नहटौर। किरतपुर-नहटौर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार चांदपुर क्षेत्र के गांव खेडकी निवासी साजिद (35) पुत्र दीन मोहम्मद अपनी पत्नी सकीना (32) के साथ बाइक से किरतपुर की ओर से नहटौर आ रहा था। इसी दौरान नरगदी मार्ग के सामने उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर नरगदी नवादा निवासी टपराज और गुरुवचन सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल साजिद और सकीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार टपराज और गुरुवचन को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

चिकित्सकों ने साजिद और सकीना की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed