सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People who went boating were locked in a room and beaten.

Bijnor News: बोटिंग के लिए गए लोगों को कमरे में बंद कर पीटा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
People who went boating were locked in a room and beaten.
विज्ञापन
किरतपुर। बिजलीघर के पास स्थित नैनी झील पर बोटिंग के दौरान दो साल के बच्चे का टिकट मांगने को लेकर संचालक और बच्चे के परिजनों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने झील मालिक और बाउंसरों पर कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और घायलों का मेडिकल कराया।
Trending Videos


बिजलीघर के निकट एक निजी तालाब में वोटिंग और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। यहां खाने-पीने के स्टाल और डीजे आदि भी लगाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर गांव चिड़ियापुर निवासी वहाब, अदनान और अर्शलान अपने दो वर्षीय भतीजे अब्दुल्ला को लेकर वोटिंग कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने बच्चे का भी टिकट मांगा, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर झील संचालक बदर और उसके साथ मौजूद बाउंसरों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद वहाब की ओर से झील संचालक और बाउंसरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तालाब में वोटिंग कराई जाती है वह काफी गहरा है, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। आरोप है कि यहां आने वालों के साथ अभद्रता की जाती है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed