सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The construction of the highway from Bijnor to Kotwali will be completed soon.

Bijnor News: शीघ्र पूरा होगा बिजनौर से कोतवाली तक हाईवे निर्माण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The construction of the highway from Bijnor to Kotwali will be completed soon.
विज्ञापन
कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अंतर्गत बिजनौर से कोतवाली देहात तक का 23 किलोमीटर का निर्माण शीघ्र पूरा होने की संभावना है। जल्द ही इस मार्ग पर टोल प्लाजा भी शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मात्र तीन प्रतिशत काम ही शेष बचा हुआ है। इसे जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
Trending Videos

बिजनौर से कोतवाली देहात तक पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अंतर्गत बनाई जा रही सड़क पर कोतवाली देहात में ओवरब्रिज शुरू हो गया है। इसके साथ ही बरुकी में सर्विस रोड पर नहर के पुल का निर्माण शुरू हो गया है। ग्राम महेश्वरी जट में ओवरब्रिज का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है। ओवरब्रिज पर सड़क बनाने का काम चल रहा है। महेश्वरी जट ओवर ब्रिज भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। शादीपुर के निकट टोल प्लाजा का कार्य अंतिम चरण में है। संभावना है कि जून के अंत में टोल प्लाजा शुरू हो जाए। इसी के साथ यह पूरा मार्ग तैयार हो जाएगा। मार्ग पर बनने वाले सभी जंक्शन भी पूरे हो गए हैं। सड़क निर्माण पूरा होने के साथ ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ता बैठे हैं धरने पर

बरुकी में सर्विस रोड पर नहर के पुल का निर्माण जारी है। निर्माण जारी होने के बावजूद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बृजेश सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे हुए हैं। बृजेश सिंह ने बताया कि जब तक नहर के पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं होगी तब तक भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed