{"_id":"58e6312d4f1c1b41485b5d26","slug":"durga-shobhaatram","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में धूमधाम से निकली दुर्गा शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में धूमधाम से निकली दुर्गा शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी में धूमधाम से निकली दुर्गा शोभायात्रा
धोबी समाज के लोगों ने माता के मंदिर में कराया पूजन, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
धोबी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को यहां दुर्गा शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जोरदार स्वागत हुआ। दर्जनों की संख्या में झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र रही। समापन पर हवन-पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया।
दुर्गा शोभायात्रा पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर के सामने से दोपहर बाद शुरू हुई। समिति के पदाधिकारियों ने झांकियों का पूजन किया। मंडी से होकर स्टेशन रोड, घंटाघर चौराहा, कछला रोड से बिल्सी रोड बाजार में पहुंची शोभायात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर सजातीय युवकों की टोलियों ने नृत्य किया। शंकर-पार्वती और काली बने कलाकारों ने करतब दिखाए। झांकियों पर लोगों ने फूल बरसाए। शोभायात्रा में शामिल लोगों को मेन मार्केट में जलपान कराया गया। आयोजकों ने आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाया।
शाम को शोभायात्रा माता के मंदिर पहुंची। आयोजकों ने मंदिर परिसर में हवन कराया। शोभायात्रा में मंगलीराम, राजेंद्र मथुरिया, राजवीर सिंह, हरीशंकर, संतोष दिवाकर, अमित मथुरिया, बंटी, हरीश, मुनीश कुमार, अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र बाबू, ज्ञानेंद्र पाल, अरुण प्रकाश धोबी, सेवाराम, लेखराज, अनोखे लाल, बेचेराम, दिनेश कुमार, कौशल कुमार, दिनेश कुमार, वेदपाल, सत्यपाल और सचिन मथुरिया शामिल थे।
विज्ञापन
आज निकलेगी कश्यप समाज की ओर से शोभायात्रा
उझानी। कश्यप समाज की ओर से शुक्रवार को दुर्गा शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कश्यप पुलिया से मेन मार्केट होती हुई बिल्सी रोड से बड़ी माता के मंदिर पहुंचेगी। पूर्व पालिका सदस्य चंद्रपाल कश्यप ने बताया कि शोभायात्रा के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Trending Videos