{"_id":"5912141f4f1c1b3854853095","slug":"clouds-in-the-night-bundabandi-still-retains-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बादल, बूंदाबांदी फिर भी तपिश बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बादल, बूंदाबांदी फिर भी तपिश बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 10 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के कारण मुंह छिपाकर चलती युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार रात बादल व बूंदाबांदी के बाद भी मंगलवार को तपिश कम नहीं हुई। पूरा दिन लोगों को आसमान से बरसी आग का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
पिछले कई दिन से दिन में आसमान से आग बरस रही है। इससे सब बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। सोमवार की रात मौसम में बदलाव भी हुआ ओर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे लगा कि अब तपिश से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार सूर्य निकलते ही तपिश ने अपना रंग दिखाया। मंगलवार अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। तापमान में भी घटत-बढ़त जारी रहेगी।